Rape Arrest : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी राकेश, मुरलीडीह गांव का रहने वाला है. मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, थाना क्षेत्र की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी राकेश, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रायपुर तरफ है. इस पर सायबर सेल की मदद से आरोपी राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में मुलमुला पुलिस ने मुरलीडीह के 33 वर्षीय आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!