JanjgirChampa Dharna : 3 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे स्वच्छता कर्मचारी, हड़ताल से कचरा कलेक्शन का कार्य ठप्प, चार दिनों तक होगा धरना प्रदर्शन, ये है 3 मांगें…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक के पास मिशन क्लीन सिटी कर्मचारी संघ के द्वारा जिले भर के स्वच्छता कर्मचारी, अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इनकी 3 सूत्रीय मांग कलेक्टर दर पर भुगतान करने, रविवार को साप्ताहिक अवकाश देने और पीएम की राशि काटने की है, जिसे लेकर आंदोलन शुरू किया गया है. धरना प्रदर्शन को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने भी समर्थन दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Raipur News : वर्तमान में शासक धर्महीन होते जा रहे हैं : यतिराजाचार्य महाराज, श्री दूधाधारी मठ महोत्सव के तृतीय दिवस श्रोताओं को कराया गया श्रीराम कथा का रसपान

जिले की 3 नगर पालिका जांजगीर-नैला, अकलतरा और 6 नगर पंचायत बलौदा, राहौद, खरौद, शिवरीनारायण, नवागढ़ और सारागांव के स्वच्छता कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इसमें ज्यादातर महिला स्वच्छता कर्मचारी हैं. इनके आंदोलन के बाद जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में कचरा कलेक्शन का कार्य ठप्प हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : आईटीआई सक्ती के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए श्याम सुंदर अग्रवाल, विद्यार्थियों को दिया कौशल विकास का संदेश, डिग्री के साथ हुनर और व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी, कौशल ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत आधार : श्याम सुंदर अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!