Driver Strike : ड्राइवरों ने किया नए कानून का विरोध, जमकर नारेबाजी, आज से हड़ताल शुरू, परिवहन व्यवस्था चरमराई

जांजगीर-चाम्पा. जिले में भी ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी है और हिट एंड रन कानून का विरोध किया जा रहा है. अकलतरा में विरोध करते ड्राइवरों ने जमकर नारेबाजी की. कानून को लेकर ड्राइवरों में नाराजगी है. ड्राइवरों का कहना है कि यह काला कानून है और जो प्रावधान तय किया गया है, वह गलत है. ड्राइवरों का यह भी कहना है कि जब तक कानून को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक विरोध किया जाएगा. इस तरह जिले में परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

Related posts:

error: Content is protected !!