Janjgir Big News : नैला के विवेक अग्रवाल बैठे KBC के हॉट सीट पर, महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब दिए, …इस तारीख को होगा एपिसोड का प्रसारण… शूटिंग के बाद शहर आगमन पर जोरदार स्वागत, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला निवासी विवेक अग्रवाल ने केबीसी के हॉट सीट में बैठकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब दिए. एपिसोड का प्रसारण 19 और 20 सितंबर को होगा. केबीसी में शामिल होने के बाद नैला पहुंचने पर विवेक अग्रवाल का बाजे-गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान परिजन ने विवेक अग्रवाल की आरती उतारी और फूलों से स्वागत किया. विवेक अग्रवाल की इस उपलब्धि पर परिजन, दोस्तों के साथ शहर के लोगों में उत्साह दिखा और वे एपिसोड के प्रसारण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

विवेक अग्रवाल ने बताया कि उनकी बर्तन की दुकान है और पिछले 17 बरसों से केबीसी में जाने का प्रयास कर रहे थे. केबीसी में जाने का सपना पूरा हुआ, वहीं महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात स्वर्णिम पल रहा है. उन्होंने कहा कि केबीसी बड़ा मंच है और सभी वर्ग के लोगों को अवसर देता है. युवा, बुजुर्ग सभी केबीसी में जा सकते हैं, बस जुनून की आवश्यकता होती है. केबीसी में जाने का हर किसी का सपना होता है और इसे सतत प्रयास से पूरा किया जा सकता है.

नैला में स्वागत के वक्त अमर सुल्तानिया, उमेश सिंघानिया, बृजेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, तपन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, शुभम शाह, शशांक शाह, रजत सुल्तानिया, प्रकाश शाह, तिलक महंत, सान्निध्य अग्रवाल एवं समस्त श्री श्याम परिवार के साथ परिजन और स्थानीय लोग मौजूद थे. सभी ने विवेक अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!