JanjgirChampa News : जनसंपर्क यात्रा को जिला पंचायत क्षेत्रवासियों का मिल रहा भारी समर्थन, जिला पंचायत के सभापति और भाजपा नेता गगन जयपुरिया निकाल रहे 5 दिवसीय पदयात्रा

जांजगीर-चाम्पा. जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा नेता गगन जयपुरिया 15 अगस्त से 19 अगस्त तक अपने जि.पं. क्षेत्र के पद यात्रा में है I कल 17/8/23 तक उनकी पद यात्रा ने तीसरा दिन पूरा कर लिया है I पद यात्रा के दौरान ग्रामवासियों के द्वारा जगह – जगह स्वागत किया जा रहा है I

 



यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास भी किया जा रहा है I लोगो का कहना है कि किसी भी ज़ि.पं. सदस्य ने आज तक इस प्रकार से अपने क्षेत्र की पद यात्रा कर जन संपर्क नहीं किया होगा I गगन जयपुरिया ने कहा कि मैंने जिस दिन से अपनी राजनीतिक यात्रा आरम्भ किया था , मैं उसी दिन सोच लिया था कि अपना पूरा जीवन लोगो की सेवा के लिए समर्पित कर दूंगा I यात्रा 15 अगस्त को देवरहा गाँव से ठाकुर देव मंदिर में पूजा और ध्वजारोहण के बाद प्रारम्भ हुई I उसके बाद बसंतपुर, बिर्रा, बसंतपुर , बिर्रा , देवरानी , मौहाडीह होते हुए सिलादेही पहुंची I सिलादेही में भोजन के पश्चात गतवा होते हुए बोरसी पहुची I

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

दुसरे दिन 16 अगस्त को डभराखुर्द में बजरंग मंदिर में पूजा के बाद प्रारंभ होकर सोनादह, बनडभरा, सेमरिया होते हुए बंसुला पहुची I तीसरे दिन 17 अगस्त को तालदेवरी से प्रारंभ होकर नक्टीडीह,चोरहादेवरी, बरकुट होते हुए करनौद पहुची I करनौद में भोजन के बाद गोविंदा, सोनाइडीह होते हुए चारपारा पहुंची I

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

जनसंपर्क यात्रा में सोनू जायसवाल, आशीष तिवारी, विशाल सराफ, अनुराग सोनी, पुष्पेंद्र, विश्वास सराफ, रोहित पटेल (सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत देवरहा), दिलेश्वर पटेल (सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बसंतपुर), संजय पटेल, मिलन केंवट, सहदेव पटेल, रिंकू साहू, रामधन सारथी (सरपंच ग्राम पंचायत सिलादेही), भुवन लाल साहू (सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत गतवा), कार्तिकेश्वर बरेठ,पिंटू बरेठ, जनक साहू , मुकेश कश्यप, प्रतीक प्रताप सिंह, राजू कश्यप, कौशल केंवट, रमेश पटेल (सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सोनादह), माखन कश्यप (सरपंच ग्राम पंचायत बनडभरा), भोलाराम देवांगन, हरिचरण देवांगन, घनश्याम श्रीवास सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!