JanjgirNews : हसदेव के हीरो के द्वारा बालिकाओं को गुड टच बैड टच के बारे में दी गई जानकारी

जांजगीर-चाम्पा. यूनिसेफ for every child जिला प्रशासन जांजगीर चांपा के तत्वाधान में युवोदय हीरो हसदेव के हीरो के द्वारा जांजगीर नगर के विभिन्न स्कूलों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें 1. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला जांजगीर 2. सदर स्कूल बाजार पारा 3. नवीन स्कूल बाजार पारा में जाकर बच्चों से संवाद किया गया. सर्वप्रथम नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में बच्चों को यूनिसेफ ( फॉर एवरी चाइल्ड) के बारे में विस्तृत रूप में जानकारी देते हुए बताया गया कि हसदेव के हीरो के द्वारा चलाया जा रहा एक शासकीय संगठन है, जो जांजगीर जिला प्रशासन का मुहिम है. इसमें समाज में बदलाव लाना है तथा समीक्षा साव एवं पायल पटेल के द्वारा कक्षा 6वी से 8 वी के बालिकाओं को बताया गया की क्या होता है गुड टच, बैड टच अगर आपको कुछ गलत लगे तो आप सीधा अपने अभिभावक को तत्काल सूचित करे तथा विकास पांडे के द्वारा बच्चो को अपने घर के आस पास के क्षेत्र में साफ सफाई रखने लिए बोला गया।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इस संपर्क अभियान में नरेन्द्र कश्यप, विकास पांडे, समीक्षा साव, पायल पटेल, खुशबूराज पटेल, हुलेश्वर साहू, सुरेंद्र राठौर, वर्धमान, देव, नागेश, अंशुल तथा अधिक संख्या में हसदेव के हीरो उपस्थित रहे ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!