KBC 15: इस 1 करोड़ रुपये के सवाल पर कंटेस्टेंट के फूले हाथ-पैर! क्या आप दे पाएंगे सही जवाब

कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है। बीते दिन 5वें एपिसोड की अमिताभ बच्चन ने शानदार तरीके से शुरुआत की। उन्होंने रोलओवर कंटेस्टेंट, मध्यप्रदेश के भोपाल के रहने वाले राहुल नेमा को इंट्रोड्यूस किया। द्वियांग राहुल नेमा असिस्टेंट बैक मैनेजर हैं। बीते दिन हूटर बजने की वजह से राहुल नेमा से सवालों का दौर खत्म हुआ था, लेकिन दोबारा शो वहीं से आगे बढ़ाया गया। बीते दिन तक राहुल नेमा ने 3,20,000 रुपये की धनराशि जीती थी और उनके पास तीनों लाइफ लाइन भी बची हुई थीं।

 



दिए 14 सवालों के सही जवाब

इसी के साथ सवालों के दौर की दोबार शुरुआत हुई। अमिताभ बच्चन ने राहुल नेमा से कई सवाल पूछे। उन्होंने अपनी लाइफलाइन्स का प्रयोग करते हुए 50 लाख रुपये तक के 14 सवालों का सही जवाब दिया। राहुल नेमा ने बताया कि उनके शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर हैं, जिस वजह से वो अपने पैरों पर खड़े नहीं हो सकते। वो कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिससे वो अपने पैरों पर खड़े हो सकें। इसलिए ही वो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से जीती हुई धनराशि को इसी दिशा में इंवेस्ट करेंगे। इसके आगे खेल आगे बढ़ा और राहुल नेमा से एक करोड़ रुपये का सवाल पूछा गया। राहुल नेमा ने सवाल सुनने के बाद क्विट करने का फैसला किया। ऐसे में सवाल क्या था और उसका सही जवाब क्या है, ये हम आपको बताएंगे

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

एक करोड़ रुपये का सवाल
इनमें से किस पूर्व मुख्यमंत्री को साहित्य अकादमी पुरुस्कार मिला है?
ज्योति बासु
बीजू पटनायक
वीरप्पा मोइली
ईएमएस नंबूदरीपाड

सही जवाब- वीरप्पा मोइली

जीते 50 लाख रुपये
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नियम के अनुसार खेल क्विट करने के बाद भी कंटेस्टेंट को एक जवाब गेस करना रहता है। इसी कड़ी में राहुल नेमा ने भी जवाब गेस किया। उन्होंने ज्योति बासु का नाम चुना था। ऐसे में अगर क्विट किए बिना जवाब देते तो उनका जवाब गलत होता। वैसे इसी के साथ राहुल नेमा ने 50 लाख रुपये जीते।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

ऐसे में अगर राहुल
क्या है डबल डिप
वहीं इस सीजन में डबल डिप का भी नया कॉन्सेप्ट आया है। ये एक ऐसी लाइफ लाइन है, जिसका प्रयोग करते हुए कंटेस्टेंट एक सवाल के दो बार जवाब दे सकता है। यानी आगर वो ये लाइफ लाइन चुनने के बाद किसी सवाल का जवाब गलत देता है तो वो एक और अटेंप्ट कर सकता है यानी वो एक बार और जवाब चुन सकता है।

सुपर संदूक क्या है?
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन में सुपर संदूक का नया कॉन्सेप्ट लाया गया है। इसमें एक मिनट के अंदर एक रैपिड फायर पूछा जाता है। यानी लगातार कई सवाल पूछे जाते हैं, जिस सवाल का जवाब न पता हो उसे कंटेस्टेंट पास कर सकता है। हर सवाल के सही जवाब का 10 हजार रुपये मिलता है। अगर कंटेस्टेंट 50 हजार की धनराशि इसमें जीत लेता है तो वो इस पैसे से एक लाइफ लाइन जिंदा कर सकता है, यानी एक लाइफ लाइन जिंदा करने की कीमत 50 हजार रुपये होती है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!