कोई डाउनपेमेंट नहीं, बस 7000 की बनेगी EMI! कार देगी 35KM माइलेज, मेंटेनेंस 500 रुपये महीना

Maruti Alto K10 Details: एक ऐसी कार है, जो 35Km तक का माइलेज दे सकती है और जिसका मेंटेनेंस लगभग 500 रुपये महीना है. अगर इस कार के बेस वेरिएंट पर 100 प्रतिशत फाइनेंस कराया जाए तो करीब 7000 रुपये की EMI पर इसे घर लाया जा सकता है. यह मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 (Alto K10) है. यह पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी ऑपशन में भी उपलब्‍ध है. इसमें 5 लोगों की सिटिंग कैपेसिटी है.

 



 

 

 

ऑल्टो के10 का इंजन

ऑल्टो के10 में बीएस-6 फेज 2 अनुकूल 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 67 पीएस पावर जनरेट करता है और 89 एनएम टॉर्क देता है. वहीं, सीएनजी पर पावर आउटपुट कम हो जाता है. सीएनजी पर यह इंजन 57पीएस और 82.1एनएम जनरेट करता है. सीएनजी वेरिएंट में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है जबकि पेट्रोल वेरिएंट्स में 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन आता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

यह पेट्रोल पर करीब 25 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है जबकि सीएनजी पर माइलेज काफी ज्यादा है. सीएनजी पर यह कार करीब 35 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज ऑफर करती है. इसका मेंटेनेंस भी काफी कम है.

 

 

 

 

इसके मेंटेनेंस का सालाना खर्च करीब 6-7 हजार रुपये होता है. यानी, करीब 500 रुपये महीना. हालांकि, ये सामान्य सर्विस का खर्च है. इसमें किसी भी तरह के स्पेयर पार्ट को बदलने का खर्च नहीं जोड़ा गया है. स्पेयर पार्ट बदलने की स्थिति में खर्च बढ़ेगा.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

कीमत और फाइनेंस

ऑल्टो के10 के बेस मॉडल की कीमत 3.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. यह ऑन रोड करीब 4.41 लाख रुपये की पड़ती है. अगर इसकी ऑन रोड कीमत (पूरी कीमत का लोन) पर 7 साल के लिए 9 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन लें तो ईएमआई करीब 7,108 रुपये की बनेगी.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!