Prakriti Rakhi & Bhojli Mahotsav : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में ‘प्रकृति राखी एवं भोजली महोत्सव’ 31 अगस्त को, महिला अधिकारी और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से होंगी शामिल, पर्यावरण का संदेश देने महिलाएं बांधेंगी पेड़ों को राखी

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में 31 अगस्त को दोपहर 2 बजे से ‘प्रकृति राखी एवं भोजली महोत्सव’ का आयोजन होगा. कार्यक्रम में महिला अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगी. इस दौरान पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा.

 



किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि यहां बरसों से प्रकृति राखी की परंपरा है और इस दिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महिलाओं के द्वारा पेड़ों को राखी बांधी जाती है, जिसे ‘प्रकृति राखी’ का नाम दिया गया है. इस आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है. प्रकृति राखी का शुभारंभ 9 कन्याओं के द्वारा पेड़ों की पूजा करके किया जाएगा. कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

उन्होंने यह भी बताया कि 31 अगस्त की शाम को किसान स्कूल बहेराडीह में ‘भोजली महोत्सव’ का आयोजन होगा, जिसमें मड़वा का महिला कर्मा दल की खास प्रस्तुति होगी. इसके बाद भोजली विसर्जन होगा. यहां भोजली में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाली प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा. साथ ही, सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!