Bigg Boss OTT 2: ‘बहुत ही बचकानी हरकत कर देती हैं’, मनीषा को Elvish Yadav की एक्स गर्लफ्रेंड ने दी बड़ी सलाह

नई दिल्ली. एल्विश यादव अपने गेम को लेकर तो लगातार चर्चा में हैं ही, लेकिन यूट्यूबर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में आ चुके हैं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और यूट्यूबर कीर्ति मेहरा को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दोनों का आठ साल का रिश्ता रहा है।

 



कीर्ति सिर्फ एल्विश यादव की ही नहीं, बल्कि अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान की भी काफी अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में कीर्ति मेहरा ने एल्विश यादव संग अपने रिश्ते पर खुलकर बातचीत की। इतना ही नहीं, उन्होंने बिग बॉस के घर में एल्विश यादव से फ्लर्ट करने वाली मनीषा रानी को भी सलाह दे डाली है।

मनीषा रानी को एल्विश की एक्स गर्लफ्रेंड ने दी सलाह

बिग बॉस ओटीटी 2 में जब से एल्विश यादव वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए हैं, तब से ही बिहार की मनीषा रानी उनसे फ्लर्ट करते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, एल्विश ज्यादातर यही कोशिश करते हैं कि वह मनीषा की बात को हंसी में उड़ा दें, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने एक ऐसी बात कही, जिसे वह नजरअंदाज नहीं कर सके और दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हो गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

अब एल्विश यादव के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कीर्ति ने भी मनीषा रानी की हरकतों को ‘बचकानी’ बताया है। उन्होंने ‘हर जिंदगी’ के साथ खास बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें अगर घर में जाने का मौका मिले तो वह बेबिका के अलावा मनीषा रानी को भी सलाह देना चाहेंगी।

कीर्ति मेहरा ने मनीषा रानी की हरकतों को बताया ‘बचकानी’

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

मनीषा रानी की एल्विश यादव और अन्य सदस्यों के साथ की गई हरकतों पर कीर्ति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सब कुछ अच्छा कर रही हो बढ़िया कर रही हो, लेकिन वह होता है न कि वह बहुत ही बचकानी हरकत कर देती है, जो उसे पता नहीं चलता, लोग उसे समझाते हैं, बोलते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वह अभी बच्ची ही है।

समझ पा नहीं रही हैं, या समझना चाहती नहीं हैं, जब बाहर आएंगी, तो उन्हें पता चलेगा कि क्या चल रहा है। गेम पर ध्यान दो और चीजों पर ध्यान मत दो”। आपको बता दें कि मनीषा रानी ने हाल ही में एल्विश यादव को कहा था कि तेरी गर्लफ्रेंड दूध वाले के साथ भाग जाएगी, ये श्राप है। जिसके बाद एल्विश का गुस्सा उन पर भड़का था।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!