कसडोल विधानसभा के युवा नेता विमल साहू ने भरा दावेदारी का फॉर्म, आइए जानते है उन्होंने इस बारे में क्या कहा….

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा के दावेदारों को ब्लॉक स्तर पर फॉर्म भरवाकर अपनी दावेदारी पेश करने को कहा गया है। इसी कड़ी में कसडोल विधानसभा से जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष एवम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री विमल साहू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन के अध्यक्ष गुरुदयाल यादव, पलारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुर्रे, कसडोल ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामप्रसाद वर्मा को अपना दावेदारी फॉर्म सौंपा है।

 



कसडोल विधानसभा में जमीनी स्तर पर विमल साहू की गहरी पैठ है। सभी पार्टी के लोगो के साथ भी उनका जबरदस्त संबंध है. हमेशा चाहे किसी भी पार्टी के लोग या आम जन मानस हो उनके पास जाने वालो को कभी निराश होकर नई लौटना पड़ता विमल साहू अपने विधानसभा के लोगो चाहे वो किसी पार्टी के हो परिवार की तरह मानते है और हमेशा सब के सुख दुख में जितना हो सके सहयोग जरूर करते है। मिलनसार, स्वच्छ छवि, विवादों से कोसो दूर रहने वाले, सबको साथ लेकर चलने की कला कारण सभी पार्टी के लोग उनको पसंद करते है। गांव,ब्लाक कांग्रेस, जिला कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस और अखिल भारतीय कांग्रेस में सभी बड़े नेताओं और कारकर्ताओ से सीधा जुड़ाव है ।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

विमल साहू ने कहा कि अपने कसडोल विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा अपने अंतिम सांस तक मुझे करनी है. अगर मुझे पार्टी एक बार उम्मीदवार बनाकर क्षेत्र की जनता की सेवा करने का मौका दे तो मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से उसमे खरा उतर कर पार्टी को कसडोल विधानसभा सीट से भारी मतों से विजय दिलाकर पार्टी को जीत समर्पित करूंगा। मुझे मौका मिलता है तो सर्व समाज को लेकर चलूंगा और विधायक बस विमल साहू नही कसडोल विद्यानसभा के प्रत्येक व्यक्ति अपने आप में विधायक मैं बना हूं ऐसा अहसास करेगें। कसडोल से इस बार एक नहीं बल्कि 4 लाख मतदाता सबके सब विधायक बनेंगे।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

कांग्रेस की सरकार, भूपेश बघेल की सरकार ने जो कोरोना महामारी जैसे विकट आपदा में भी ऐतिहासिक काम किया है जिसके कारण सभी लोग एक बार फिर कांग्रेस की सरकार लाना चाहते है।मैंने क्षेत्र की जनता के लिए हर समय कार्य किया है और सभी के दुःख और सुख में भी शामिल हुआ हूं । विमल साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद हमेशा मुझे मिलते आया है आज जो भी हूं जनता और कार्यकर्त्ता की वजह से हूं।कसडोल विधानसभा की देव तुल्य जनता, कार्यकर्त्ता साथी गण, वरिष्ट कांग्रेसी गण सभी लोगो को मैं मेरे परिवार के सदस्य की तरह मानता हु। कसडोल का नाम पूरे देश में रौशन करना और सबको साथ लेकर चलना ही मेरा मकसद है। मैंने अपने जीवन की प्राथमिकता तय कर दी है जब तक जीवन रहेगा लोगो के लिए जीऊंगा। देश प्रथम, छत्तीसगढ़ दूसरा,जनता तीसरा,पार्टी चौथा और आखरी में मेरा परिवार ।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!