Asia Cup 2023 : टीम को लगा तगड़ा झटका, एशिया कप से बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी, सामने आई बड़ी वजह

लाहौर। बांग्लादेश को मंगलवार को करारा झटका लगा जब नजमुल हुसैन शंटो पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण बाकी बचे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो गए। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अनुसार शंटो तुरंत बांग्लादेश लौटेंगे और भारत में अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से पूर्व रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे।

 



Bangladesh player Hussain Shanto out of Asia Cup 2023 : अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास मंगलवार को चिकित्सा संबंधी स्वीकृति मिलने के बाद शंटो की जगह बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया। लिटन अस्वस्थ होने के कारण पहले इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। टीम के फिजियो बाइजेदुल इस्लाम खान के अनुसार शंटो को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी। शंटो ने इस मैच में 104 रन की शानदार पारी खेली जिससे बांग्लादेश ने 89 रन से जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

बांग्लादेश की पारी के दूसरे हाफ में शंटो को रन लेने के दौरान जूझते हुए देखता गया था और वह अफगानिस्तान की पारी के दौरान क्षेत्ररक्षण के लिए भी नहीं उतरे।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार बाइजेदुल ने बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ी ने बल्लेबाजी के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट की शिकायत की और क्षेत्ररक्षण नहीं कर पाया। हमने एमआरआई स्कैन कराया और इसमें मांसपेशियों में चोट का पता चला है।उन्होंने कहा, एहतियात के तौर पर शंटो टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं लेगा और रिहैबिलिटेशन के लिए स्वदेश लौटेगा और विश्व कप की तैयारी करेगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!