Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में जनता कांंग्रेस का अनोखा घोषणा पत्र, 100 रुपये से स्टाम्प पर जनता से किए वादे, यहां देखें वादों की लिस्ट…

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Election 2023) की घोषणा के पहले छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी (JCCJ) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. जोगी कांग्रेस ने 10 बिंदुओं पर लुभावने वादे किए है. इसे अमित जोगी ने शपथ पत्र का नाम दिया है. इसके अलावा सबसे खास बात ये है कि, छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने अपना घोषणा पत्र 100 रुपये वाले स्टाम्प पेपर पर दिया है. इसके साथ इसे अमित जोगी (Amit jogi) ने 10 कदम गरीबी खत्म का नारा दिया है.

 



 

 

 

अमित जोगी का दावा 10 कदम में गरीबी खत्म

दरअसल, शनिवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने जनता विश्वास जीतने के लिए नोटरी रजिस्टर्ड घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसमें अमित जोगी सरकार बनने पर गरीबी दूर करने का वादा किया है. इसके अलावा ये भी कहा कि अगर अपने वादे को पूरा नहीं कर पाए तो सूली पर चढ़ जाएंगे. हमारी लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस से नहीं है. हम गरीबी के खिलाफ युद्ध लड़ने चुनावी मैदान में उतर रहे है. शपथ पत्र को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए अमित जोगी ने शपथ रथ का भी ऐलान किया है. अगले 30 दिनों में 60 विधानसभा क्षेत्र में ये रथ पहुंचेगी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

 

क्या है जोगी कांग्रेस का चुनावी शपथ पत्र?

 

SC – ST ,OBC और आर्थिक रूप से कमजोर अन्य सभी वर्गों के परिवारों को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए देगी और बेटी के जन्म होने पर 1 लाख रुपए देगी.

 

 

 

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए देगी, वृद्धजनों को 4500 रुपए की पेंशन मिलेगी.

 

धान का समर्थन मूल्य 4000 रुपए प्रति क्विंटल और हर साल प्रति एकड़ 10 हज़ार रुपए सहायता. छत्तीसगढ़ में बिजली फ्री होगी.

 

15 साल से काबिज वालों को पट्टा,कच्चे मकान वालों को 2 BHK जोगी आवास दिया जाएगा.

 

8 सालों से कार्यरत अनियमित कर्मचारियों का नियमतिकरण, सरकारी,निजी संस्थानों में स्थानीय युवाओं को 95% आरक्षण दिया जाएगा.

 

सालाना 10 लाख रुपए से कम आय वाले स्वरोजगार और व्यवसाय को राज्य के सभी टैक्स से छूट.

 

सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज और सभी का कैशलेस मुफ्त इलाज किया जाएगा.

 

छात्र-छात्राओं को देश- विदेश में उच्च शिक्षा के लिए 100% अनुदान दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

दारू की जगह दूध की दुकानें खुलेंगी,राज्य में दुग्ध क्रांति लायी जाएगी.

 

छत्तीसगढ़ के सभी परमपूज्य संतो और महारत्नों के धाम का विश्व स्तरीय विकास किया जाएगा.

 

अमित जोगी ने रमन और भूपेश को बताया राजन और दाऊद

 

अमित जोगी ने कहा, छत्तीसगढ़ बने 23 साल हो गये हैं, छत्तीसगढ़ की जैसे उम्र बढ़ रही है वैसे ही लूट भी बढ़ रही है. छत्तीसगढ़ में 20 साल से D कंपनी का राज चल रहा है D से डॉक्टर और D से दाऊ. जैसे राजन और दाऊद हैं वैसे ही रमन और दाऊ. मिलकर सब खेल चल रहा है. छत्तीसगढ़ को एक बार तू लूट, एक बार मैं लूट, और दोनों को जेल जाने से छूट है. एक ने छत्तीसगढ़ को पेसीएम (PayCM) बनकर लूटा और दूसरे ने एटीएम (ATM) समझकर लूटा. छत्तीसगढ़वासी अब ये जान गये हैं कि कांग्रेस-भाजपा का रिश्ता ‘दिन में वार और रात में प्यार’ वाला पति-पत्नी का रिश्ता है.

 

 

 

 

एक महीने में 60 विधानसभा तक पहुंचने का दावा

 

अमित जोगी ने आगे की रणनीति बताते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों में हमने 20 से ज़्यादा विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन और कलेक्टरेट घेराव किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

अगले 30 दिनों में हम 60 विधानसभाओं में “जोगी शपथ रथ” चला रहे हैं और मेरे शपथ पत्र को घर घर पहुंचा रहे हैं. 50 लाख घरों में पहुंचकर उन घरों को टैग करने यानी इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य है. मैं D कंपनी के डॉक्टर और दाऊ को चैलेंज करता हूं कि, वो मेरी तरह शपथ पत्र बनायें और जनता के बीच जायें न की घोषणाओं का हवाई जहाज उड़ायें. जैसे हर गांव में ट्रैक्टर होता है वैसे हर चुनाव में “जोगी फैक्टर” होता है.

error: Content is protected !!