IND vs AUS 2nd ODI Highlights: भारत ने जीती सीरीज, दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को इतने रनों से हराया

नई दिल्ली. इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

 



भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia match) के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

भारत के 400 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में शॉर्ट (9) और स्मिथ (0) को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेज कर बड़ा झटका दिया। इसके बाद बारिश आ गई। डीएलएस के तहत ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य मिला।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

डेविड वॉर्नर ने तेज खेलते हुए अर्धशतक जड़ा। उनके आउट होने के बाद भारत पूरी तरह से हावी हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। अंत में 9वें विकेट के लिए हेजलवुड और शॉन ऐबट के बीच 77 रन की साझेदारी हुई। ऐबट ने अर्धशतक जड़ा।

इससे पहले भारत ने शुभमन गिल (104) और श्रेयस अय्यर (105) की शतकीय साझेदारी की बदौलत 399 रन का स्कोर बनाया। इसमें केएल राहुल ने 51 रन और सूर्यकुमार ने नाबाद 72 रन की पारी खेली। ईशान ने किशन 31 रन बनाकर आउट हुए।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

दोनों टीमों की Playing 11

भारत की प्‍लेइंग 11- शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11- डेविड वार्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, स्पेंसर जॉनसन

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!