Janjgir Arrest : चार पहिया वाहन की चोरी करने वाला आरोपी राताखार से गिरफ्तार, वाहन भी बरामद, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चार पहिया वाहन की चोरी करने वाले आरोपी परवेज आलम को कोरबा जिले के राताखार से गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से वाहन को बरामद किया है. मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है.



दरअसल, 17 सितम्बर को जांजगीर के रहने वाले शीतल सोनवानी ने घर के सामने वाहन को खड़ी किया था. जहां से वाहन की चोरी हो गई थी. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच की जांच में पता चला कि कोरबा जिले के राताखार के रहने वाले परवेज आलम में वाहन की चोरी की है और बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने दबिश दी और उसके कब्जे से वाहन को बरामद किया है. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Good News : बनाहिल गांव में हाइड्रोफ्रेक्चर तकनीक से दूर हुआ पेयजल संकट...

error: Content is protected !!