Parivartan Yatra : पामगढ़ विधानसभा एवं अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी 25 सितंबर को, पामगढ़ दशहरा मैदान चण्डी पारा एवं अकलतरा विधानसभा के नरीयरा में होगी आमसभा : विवेका गोपाल

जांजगीर चांपा. जिले की भाजपा परिवर्तन यात्रा के प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल ने बताया कि 25 सितंबर को परिवर्तन यात्रा प्रातः 8:30 बजे जांजगीर – नैला के अग्रसेन भवन में भाजपा के नेतागण जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समाज के समाज प्रमुखों से संपर्क भेंट करेंगे. तत्पश्चात प्रातः 9:00 बजे अग्रसेन भवन से ही प्रेस वार्ता करेंगे यह परिवर्तन यात्रा प्रात 9:45 बजे अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर नेताजी चौक केरा रोड संतोषी मंदिर होते हुए ग्राम खोखरा पहुंचेगी, जहां मां मनका दाई मंदिर दर्शन करने के पश्चात प्रातः 10:30 बजे स्वागत सभा होगी.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

तत्पश्चात ग्राम कुटरा में प्रातः 11:00 बजे स्वागत सभा होगी उक्त परिवर्तन यात्रा 11:15 बजे पामगढ़ पहुंचेगी, जहां दशहरा मैदान चण्डीपारा में आम सभा होगी आम सभा के पश्चात यात्रा दोपहर 12:30 बजे अकलतरा विधानसभा के ग्राम पकरिया में स्वागत सभा होगी दोपहर 12:50 बजे ग्राम बनाहील में स्वागत सभा होगी. उसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे अकलतरा विधानसभा के ग्राम नरियरा में आम सभा होगी. पामगढ़ एवं अकलतरा विधानसभा के आम सभा में मुख्य वक्ता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं परिवर्तन यात्रा रथ के सारथी नारायण चंदेल और प्रदेश के नेतागण इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

परिवर्तन यात्रा के दिवस प्रभारी विवेका गोपाल ने आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में आम जनों से उपस्थित होने की अपील की है. दोनों आमसभा में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार मोना सेन का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!