Janjgir Arrest : ASI से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने पुलिस ड्यूटी में तैनात ASI से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने वाले आरोपी संदीप कश्यप को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी को जेल भेजा गया है. आरोपी संदीप कश्यप, नैला का रहने वाला है.

 



दरअसल, संदीप कश्यप नैला के रेलवे स्टेशन के पास आने-जाने वाले लोगों को गाली-गलौज कर रहा था, तभी ASI रामखिलावन साहू वहां पहुंचे और उसे गाली-गलौज करने से मना किया. इससे आरोपी तैश में आ गया और ASI रामखिलावन साहू से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

घटना के बाद मौके पर अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और आरोपी संदीप कश्यप को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 186, 353 के तहत FIR दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!