Janjgir Big Update : बड़ी नहर में बहे छात्र की लाश 17 घण्टे बाद मिली, जांजगीर के IB रेस्ट हाउस के पास से कल नहाते वक्त बह गया था छात्र, सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के IB रेस्टहाउस के पास नहाते वक्त बड़ी नहर में बहे 14 वर्षीय छात्र की लाश 17 घण्टे बाद धुरकोट गांव में मिल गई है. सूचना के बाद डायल 112 और गोताखोर की टीम पहुंची और नहर से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

 



दरअसल, वार्ड 14 के दिनेश नाथ तिवारी का 14 वर्षीय बेटा नीतीश तिवारी, अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था. इस दौरान नीतीश, नहर में बह गया था. उक्त छात्र, स्वामी आत्मानन्द विद्यालय में 8 छात्र था. घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे थे. फिर पुलिस को जानकारी दी गई थी. नहर में बहे बच्चे की गोताखोरों के द्वारा खोजबीन की जा रही थी, लेकिन घण्टों बीत जाने के बाद बच्चे का पता नहीं चला तो मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने SDRF को भी बुलाने के निर्देश दिए थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

कल रात होने के बाद खोजबीन रोक दी गई थी और आज सुबह साढ़े 7-8 बजे के आसपास धुरकोट गांव में बड़ी नहर में लोगों ने छात्र के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!