JanjgirChampa Arrest : ट्रैक्टर के इंजन की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने इंजन को किया जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने ट्रैक्टर इंजन की चोरी करने वाले आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के ट्रैक्टर इंजन को जब्त किया है. आरोपी रमेश सिंह, बेलन्दियाडीह गांव का रहने वाला है. आरोपी ने घर के सामने से ट्रैक्टर के इंजन की चोरी की थी.

 



दरअसल, बलौदा के गांधी चौक के रहने वाले कमल किशोर गुप्ता ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि 4 सितंबर को वह घर के सामने ट्रैक्टर को खड़ी किया था, जहां से इंजन की चोरी हो गई थी. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

इसी दौरान एक संदेही पुलिस के हाथ लगा और उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में पता चला कि उसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी रमेश सिंह के कब्जे से ट्रैक्टर के इंजन को जब्त किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!