JanjgirChampa News : 74 की उम्र में 8 हजार किमी की साइकिल यात्रा पर निकले पद्मश्री डॉ. किरण सेठ, बने मिसाल, मुलाकात के बाद उत्साहित दिखे छात्र-छात्रा

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पहुंचे साइकिल यात्री पद्मश्री डॉ. किरण सेठ का चैतन्य महाविद्यालय में स्वागत किया गया. वे 8 हजार किमी की साइकिल यात्रा पर निकले हैं और लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं. इस दौरान 74 वर्षीय डॉ. किरण सेठ ने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने टिप्स दिए. यहां छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह जताते हुए उनसे मार्गदर्शन लिया.पद्मश्री डॉ. किरण सेठ ने बातचीत में बताया कि 8 हजार किमी की साइकिल यात्रा का एक राउंड हुआ है. इस बार फिर वे 3 बातों को लेकर लोगों को जागरूक करने साइकिल यात्रा पर निकले हैं. उनका कहना है कि सेहत और पर्यावरण का संदेश तो है ही, साथ ही ‘स्पीक मैके’ के माध्यम से लोगों को संस्कृति से जोड़ने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनगाथा से अवगत कराने साइकिल यात्रा की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

चैतन्य महाविद्यालय पामगढ़ के डायरेक्टर वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि पद्मश्री किरण सेठ का महाविद्यालय में आना गौरव की बात है. छात्र-छात्राओं को उनके व्यक्तित्व से बड़ी सीख मिलेगी. उनके आगमन पर छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा और डॉ. सेठ ने अपने अनुभव साझा किया, उससे छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने में बड़ी मदद मिलेगी. उन्होंने महाविद्यालय के कार्यों की भी सराहना की है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!