Sheorinarayan News : कुर्मी धर्मशाला को तोड़े जाने के मामले में उच्च न्यायालय ने कलेक्टर को शपथपत्र प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ कनौजिया कुर्मी समाज शिवरीनारायण पंजीयन क्रमांक -122202087392 के अध्यक्ष दशरथलाल कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शिवरीनारायण प्रवास पर कनौजिया कुर्मी धर्मशाला शिवरीनारायण में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराये जाने हेतु घोषणा किया गया था. उक्त के परिपालन में कार्यालय नगरपंचायत शिवरीनारायण द्वारा प्राकलन तैयार किया गया, जिसमे पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनाए जाने की बात कही गई, तब दशरथलाल कश्यप एवं समाज के अन्य सदस्यों ने लिखित में आवेदन नगर पंचायत शिवरीनारायण सीएमओ एवं जांजगीर कलेक्टर को दिया कि पुराना भवन हमारे समाज के बुजुर्गों ने बनाया है और भवन दो मंजिला है, नीचे भवन में 4 दुकानें है, जिसमे से किराया आता है ऊपर पहला मंजिल समाजिक बैठक के लिए है और बहुत ही मजबूत स्थिति में है, इसे न तोड़ा जाय. मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप अतिरिक्त कक्ष का निर्माण धर्मशाला के पीछे जो समाज की जमीन है, उसमें नए भवन का निर्माण जो सर्वसुविधा युक्त हो किया जाए।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

आवेदन पर जिला कलेक्टर ने तकनीकी जांच दल का गठन किया एवं विस्तृत जानकारी 7 दिवस के भीतर प्रेसित करने का आदेश संयुक्त जांच दल को दिया। जांच दल की प्रतिवेदन आने के पूर्व ही दिनांक 15-05-2023 को धर्मशाला को तोड़कर नया बनाने हेतू कार्यालय नगरपंचायत शिवरीनारायण द्वारा निविदा आमन्त्रित की गई ।आवेदनकर्ता दशरथलाल को सूचना दिए बिना 23-05-2023 को जांच दल धर्मशाला में उपस्थित हुए और पंचनामा तैयार किया गया, तब दशरथलाल एवं समाज के अन्य सदस्यो पुनः आवेदन किया कि जांच उनके समक्ष की जावे, लेकिन धर्मशाला को तोड़े जाने की प्रकिया को जारी रखते हुए 28-06-2023 को मोहगांव बरपालीकला जिला सक्ति निवासी रविशंकर साहू को निविदा दे दी गयी ।

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

इस बात से क्षुब्ध होकर छत्तीसगढ़ कनौजिया कुर्मी समाज शिवरीनारायण के अध्यक्ष दशरथलाल कश्यप एवं समाज के सदस्यों ने उच्च न्यायालय में निविदा के विरुद्ध रिट याचिका दाखिल किया । याचिका की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं जस्टिस नरेश कुमार चन्द्रवंशी के युगल पीठ में हुई एवं युगलपीठ ने कलेक्टर जांजगीर चाम्पा को कुर्मी धर्मशाला के निर्माण के सम्बंध में शपथ पत्र अगली सुनवाई तारीख को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. छत्तीसगढ़ कनौजिया कुर्मी समाज शिवरीनारायण की ओर से अधिवक्ता अरविंद कुमार दुबे एवं विकास श्रीवास्तव और आकाश श्रीवास्तव ने पैरवी की ।

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!