JanjgirChampa Big News : नवविवाहिता की जहर सेवन से मौत, जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पौना गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली. जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामले में जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.



सिटी कोतवाली के टीआई अशोक वैष्णव ने बताया कि मुलमुला क्षेत्र के पौना गांव की 21 वर्षीय प्रियंका यादव पति कृष्णा यादव ने जहर सेवन कर लिया. जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी महिला, महिला की हुई मौत, पामगढ़ CHC में शव का किया गया पोस्टमार्टम...

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह कार्यपालिका मजिस्ट्रेट के समक्ष परिजन का बयान होगा, फिर पंचनामा पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पीएम रिपोर्ट और परिजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

error: Content is protected !!