JanjgirChampa Big News : मंदिर को तोड़ते हुए घर में घुस गया बेकाबू हाइवा, घर हुआ क्षतिग्रस्त, घर में सो रहे थे लोग, टला बड़ा हादसा, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में तेज रफ्तार बेकाबू हाइवा, मंदिर को तोड़ते हुए घर में घुस गया. घटना से घर भी क्षतिग्रस्त हुआ है. घटना के वक्त घर में परिवार वाले सो रहे थे. राहत की बात रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई. हाइवा के घुसने से घर मालिक को बड़ा नुकसान हुआ है. रिपोर्ट पर अकलतरा पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

कोटगढ़ गांव में शत्रुहन लाल धीवर का मुख्यमार्ग के किनारे घर है. बलौदा की ओर से हाइवा, अकलतरा जा रहा था, तभी बेकाबू होकर शत्रुहन लाल धीवर के घर में हनुमान मंदिर को तोड़ते हुए घुस गया. हाइवा के घर में घुसने से घर मालिक को बड़ा नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!