JanjgirChampa Big Update : शराब पीने से दो सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत का मामला, शार्ट PM रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, संदेहियों से पूछताछ कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के परसाहीबाना गांव में शराब पीने से दो सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत के मामले में शार्ट पीएम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है. अकलतरा बीएमओ डॉ. महेंद्र सोनी ने बताया कि शराब में जहरीला पदार्थ मिला हुआ था. शव के बिसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. इसके बाद पता चलेगा कि शराब में किस तरह का जहरीला पदार्थ मिलाया गया था. फिलहाल, परिजन के बयान और घटना के हालात के हिसाब से 3 संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस के द्वारा तेजी से जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही है. आशंका यही जताई जा रही है कि दुश्मनी में इस घटना को अंजाम दिया गया होगा. हालांकि, पुलिस की जांच में सभी बातों का खुलासा हो सकेगा.

दरअसल, कल 4 सितम्बर को परसाहीबाना गांव में 2 सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत के बाद हड़कम्प मचा हुआ है. बड़ी बात यह है कि जिले में साढ़े 3 माह में अलग-अलग 3 घटनाओं में शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!