JanjgirChampa Big Update : शराब पीने से दो सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत का मामला, घटना के बाद सियासत तेज, भाजपा ने परिजन के साथ सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया, डॉक्टरों की टीम ने किया शव का पोस्टमार्टम, पुलिस कर रही है संदेहियों से पूछताछ

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के परसाहीबाना गांव में शराब पीने से दो सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद सियासत भी तेज हो गई है और अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है, वहीं अकलतरा में सीएचसी के सामने सड़क पर बैठकर भाजपाईयों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान अकलतरा एसडीएम विक्रांत अंचल समेत अधिकारी मौजूद थे और पुलिस बल तैनात था. इस तरह ढाई घण्टे तक हंगामा होते रहा. बाद में, आश्वासन पर मामला शांत हुआ. यहां 2 डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया. फिलहाल, मौत के कारण का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस, हर बिंदु पर जांच कर रही है और कुछ संदेहियों से पूछताछ कर रही है. उस महिला से भी पुलिस पूछताछ कर रही है, जिससे शराब खरीदी गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

दरअसल, परसाही गांव में संजय सांडे, संतकुमार सांडे और जितेंद्र सांडे ने शराब पी थी, जिसके बाद तीनों की तबियत बिगड़ गई और अकलतरा अस्पताल ले जाने पर 2 सगे भाई संजय सांडे और संतकुमार सांडे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वहीं तीसरे व्यक्ति जितेंद्र सांडे को बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना के बाद तमाम सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि जिले में लगातार ऐसी घटना हो रही है. 15 मई को रोगदा में सेना के जवान समेत 3 की मौत हुई थी, इसके बाद 31 अगस्त को अमोदा गांव में 2 की मौत हुई थी. अब परसाही गांव में 2 सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत शराब पीने से हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

घटना के बाद अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है, वहीं भाजपा ने सीएचसी के सामने सड़क पर बैठकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते प्रदर्शन किया. यहां भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी साहू, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य कल्याणी साहू, युवा नेता मनीष सिंगसार्वा समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे. तेज बारिश के बाद भी भाजपाई, आंदोलन पर डटे रहे. यहां ढाई घण्टे तक मामला गरमाया रहा. बाद में अफसरों के आश्ववासन के बाद मामला शांत हुआ. मामले में अधिकरियों ने शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करने की बात कही है, वहीं घटना को लेकर एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने हर बिंदु पर जांच करने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!