JanjgirChampa Loot Arrest : लूट की घटना को अंजाम देने वाला युवक गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त, अकलतरा के वार्ड 15 का रहने वाला है आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने इलेक्ट्रिशियन से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी विकास भारते उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए रुपये और घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया है. आरोपी विकास भारते उर्फ लल्ला, अकलतरा के वार्ड 15 का रहने वाला है.



इलेक्ट्रिशियन रमेशचंद जैन, 16 सितंबर की रात्रि बनाहिल से बिजली का काम करके अकलतरा लौट रहा था और अम्बेडकर चौक के पास पहुंचा था, तभी विकास भारते उर्फ लल्ला स्कूटी से आया और पीड़ित से मारपीट कर पॉकिट में रखे 5 हजार रुपये को लूटकर फरार हो गया.

इसे भी पढ़े -  नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 के तहत अपराध दर्ज किया और जांच की. जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपी विकास भारते उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!