IND Vs SL Asia Cup Final : श्रीलंका ने 12 रन पर गंवाए छह विकेट, इस भारतीय गेंदबाज के तूफान में उड़े बल्लेबाज

आखिरकार एशिया कप 2023 अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। 19 दिनों के इस टूर्नामेंट का आज 13वां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत ने सात और श्रीलंका ने छह बार इस खिताब को जीता है। पिछली बार भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था और अब टीम की नजर पांच साल बाद आठवीं बार इस खिताब को जीतने पर होगी। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
लाइव अपडेट

 



IND vs SL : सिराज का पहला फाइव विकेट हॉल
सिराज ने वनडे में पहला फाइव विकेट हॉल लिया। यानी उन्होंने पहली बार एक वनडे में पांच विकेट झटके। श्रीलंका ने 12 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। यह वनडे में छह विकेट गंवाने के समय तीसरा सबसे लोएस्ट स्कोर है। वहीं, श्रीलंका ने 12 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। यह किसी वनडे फाइनल में पांच विकेट गंवाने के समय दूसरा सबसे लोएस्ट स्कोर है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

सिराज का कहर
छठे ओवर में 12 के स्कोर पर श्रीलंका को छठा झटका लगा। सिराज ने कहर बरपाते हुए कप्तान दासुन शनाका को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 13 रन है। फिलहाल दुनिथ वेलालगे और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। इससे पहले सिराज ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए थे। पहले उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका चार गेंदों में दो रन बना सके। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। निसांका दो रन और धनंजय चार रन बना सके। वहीं, समरविक्रमा और असलंका खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले बुमराह ने पहले ही ओवर में कुसल परेरा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। परेरा खाता नहीं खोल सके थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

IND vs SL : एक ओवर में सिराज ने चार विकेट झटके
सिराज ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए। पहले उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका चार गेंदों में दो रन बना सके। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। निसांका दो रन और धनंजय चार रन बना सके। वहीं, समरविक्रमा और असलंका खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले बुमराह ने पहले ही ओवर में कुसल परेरा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। परेरा खाता नहीं खोल सके थे। फिलहाल क्रीज पर कप्तान दासुन शनाका और कुसल मेंडिस हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!