JanjgirChampa Student Road Block : मिडिल स्कूल में शिक्षक की कमी से नाराज छात्र-छात्रा बैठे सड़क पर, बस स्टैंड में किया चक्काजाम, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, छात्र-छात्राओं ने कहा, ‘स्कूल में 3 टीचर, 1 अटैच, दूसरा स्कूल आता नहीं, तीसरा आता है तो पढ़ाता नहीं’

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के बस स्टैंण्ड में रोहदा गांव के मिडिल स्कूल के छात्र-छात्रा, शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर बैठ गए हैं और चक्काजाम से सड़क की दोनों ओर कतार लग गई है. मौके पर पुलिस पहुंची है.

 



छात्र-छात्राओं के द्वारा नारेबाजी की जा रही है और उनका कहना है कि स्कूल में 3 टीचर है, उसमें 1 अटैच है, दूसरा आता नहीं और तीसरा आता है तो पढ़ाता नहीं है. इस तरह शिक्षकों की कमी और उनकी मनमानी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिसकी वजह से छात्र-छात्रा, बम्हनीडीह में सड़क पर बैठ गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मौके पर पुलिस पहुंच गई है और अधिकारियों को सूचना दी गई है. फिलहाल, मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!