JanjgirChampa Murder Arrest : अधेड़ की हत्या का मामला, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, टंगिया से वारकर की थी हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के ढाबाडीह गांव में 50 वर्षीय अधेड़ श्रवण कुर्रे की हत्या के आरोपी राजकुमार खूंटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी राजकुमार खूंटे, खुद पर 5 साल पहले गुजरात में श्रवण कुर्रे के द्वारा हमला करने की घटना से आहत था.एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 2 सितम्बर को सुबह ढाबाडीह गांव में अधेड़ श्रवण कुर्रे की रक्तरंजित लाश मिली थी. हत्या की वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और डॉग स्क्वायड, FSL की टीम को बुलाया गया था. शार्ट पीएम में हत्या का खुलासा हुआ.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : खबर का असर, बीच सड़क पर जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर में 1 ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, आखिरकार 1 माह बाद जागा प्रशासन, Khabar CG News ने लगातार प्रसारित की थी खबर...

शक के आधार पर राजकुमार खूंटे को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि पुरानी रंजिश थी, जिसकी वजह से उसने टंगिया से वारकर हत्या की थी और टंगिया को लीलागर नदी में फेंक दिया था. मामले में पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया और आरोपी राजकुमार खूंटे को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!