KBC 15 के दूसरे करोड़पति Jasnil को पता था 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब, फिर भी क्यों किया क्विट, आखिर क्या थी वजह?

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है। गुरुवार को 29वें एपिसोड की अमिताभ बच्चन ने शानदार तरीके से शुरुआत की। हॉटसीट पर रोल ओवर कंटेस्टेंट उत्तर प्रदेश के अंबिक के रहने वाले जसनिल कुमार नजर आए। कंटेस्टेंट की सादगी देखकर अमिताभ बच्चन भी काफी प्रभावित हुए और वह भी देसी अंदाज में बात करते नजर आए। बीते दिन भी जसनिल काफी बेहतरीन खेले थे और खेल में वह 1 करोड़ के सवाल का जवाब देकर करोड़पति बन गए।

 



 

 

 

पूरा होगा घर बनाने का सपना

जसनिल एक गारमेंट शॉप में फ्लोर मैनेजर हैं और वो एक घर बनाने का सपना लेकर केबीसी 15 में आए थे। उनके पास आधा कच्चा और आधा पक्का मकान है, जिसके चलते उनके 13 सदस्यों वाले परिवार को रहने में दिकक्त होती है। जसनिल ने शानदार तरीके से खेलते हुए एक करोड़ की रकम अपने नाम कर ली। इस पड़ाव तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपनी सभी लाइफ लाइन्स का प्रयोग भी कर लिया था। इसके बाद उनके सामने 7 करोड़ रुपये का सवाल आया। उन्होंने काफी देर तक इस सवाल पर मंथन किया, लेकिन लंबे विचार के बाद उन्होंने क्विट कर दिया। सात करोड़ का सवाल क्या था, पहले हम आपको वो बताते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

7 करोड़ रुपये का सवाल

भारतीय मूल की लीना गाडे, इनमें से कौन सी दौड़ जीतने वाली पहली महिला रेस इंजीनियर हैं?

 

ऑप्शन्स

A. इंडिआनापोलिस 500

B. 24 हार्स ऑफ ल मॉ

C. 12 हार्स ऑफ सेब्रिंग

D. मोनाको ग्रैंड प्री

 

 

 

सही जवाब- 24 हार्स ऑफ ल मॉ

 

 

इस वजह से नहीं दिया 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब

शो के फॉर्मेट के अनुसार जसनिल को शो क्विट करने के बाद और हॉट सीट छोड़ने से पहले एक जवाब चुनना था। उन्होंने दूसरा ऑप्शन यानी B. 24 हार्स ऑफ ल मॉ को चुना। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा कि अगर वो खेल खेलते तो वो 7 करोड़ जीत जाते। दरअसल, जसनिल इस जवाब को लेकर थोड़ा कंफ्यूज थे। ऐसे में गलत जवाब देकर एक करोड़ रुपये की रकम गवाना नहीं चाहते थे। ऐसे में उन्होंने 7 करोड़ के सवाल पर क्विट करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

 

 

कंटेस्टेंट को अमिताभ ने गिफ्ट की अपनी जैकेट

इस कंटेस्टेंट के साथ ऐसा पल भी आया जिसने सबको इमोशनल कर दिया, क्योंकि कंटेस्टेंट ने हॉटसीट पर आने के बाद कहा कि उसे बहुत ठंड लग रही है। अमिताभ बच्चन तुरंत ही अपनी जैकेट मंगवाते हैं। वो कहते हैं, ‘मैं जो जैकेट लाया था वो इन्हें दे दो।’ इसके बाद वो जैकेट कंटेस्टेंट को पहनाई जाती है और फिर अमिताभ कहते हैं कि ये जैकेट अब आपका हो गया है, जिसके जवाब में कंटेस्टेंट पूछता है कि क्या ये सच में उसकी हो गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!