नेपाल के बल्‍लेबाज का दिखा रौद्र रूप, इतने कम गेंदों में जड़ा T20I शतक, तोड़ा Rohit Sharma का रिकॉर्ड

एशियाई खेल 2023 हांग्जो के चौथे दिन नेपाल पुरुष क्रिकेट टीम का मुकाबला मंगोलिया से हुआ। मैच में मंगोलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

 



नेपाल ने बनाए रिकॉर्ड-
नेपाल के बल्लेबाजों ने टी20I क्रिकेट के तीन बड़े रिकॉर्ड्स पर अपना नाम लिखवाया है। नेपाल की ओर से इस मैच में कुशल मल्ला ने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने टी20 में सबसे बड़ा शतक बनाया है। उन्होंने 34 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

मल्ला की पारी-
मल्ला ने 274 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 50 गेंदों में 8 चौके और 12 छक्के लगाकर नाबाद 137 रन की पारी खेली। उन्होंने डेविड मिलर और रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले मिलर और रोहित शर्मा 35 गेंदों में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

तीसरे विकेट के लिए की बड़ी साझेदारी-
ओपनर बल्लेबाजों का विकेट जल्दी गंवाने के बाद मल्ला और रोहित पौडेल ने तीसरे विकेट के लिए 65 गेंदों में 193 रन जोड़े। कप्तान रोहित पौडेल ने 27 ने 2 चौके और 6 छक्के लगाकर 225 के स्ट्राइक रेट से 61 रन की पारी खेली। उन्होंने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

टी20 का सबसे बड़ा स्कोर-
अगर मैच की पारी की बात करें तो नेपाल ने टी20I क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर जड़ा है। नेपाल ने 3 विकेट गंवाकर 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इससे पहले टी20I का सबसे बड़ा स्कोर अफगानिस्तान टीम के नाम था, जिन्होंने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 278 रन का टोटल बनाया था। साथ ही वह टी20 में 300 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम है। नेपाल ने 273 रन से मैच अपने नाम किया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

Related posts:

error: Content is protected !!