Pamgarh News : पद्मश्री डॉ. किरण सेठ का आगमन पामगढ़ में 11 सितम्बर को, 8000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चैतन्य महाविद्यालय में देंगे संबोधन

जांजगीर-चाम्पा. चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय पामगढ़ में स्पीक मैके के संस्थापक 74 वर्षीय पद्मश्री डॉ. किरण सेठ का आगमन 11 सितंबर 2023 को हो रहा है। चैतन्य महाविद्यालय पामगढ़ में स्पीक मैके द्वारा लोक नृत्य ,लोकसंगीत तथा संस्कृति का आयोजन 2016 से लगातार हो रहा है ,जिसमे छाऊ नृत्य, कालबेलिया आदि की मनमोहक प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई थी। जिससे छात्रों पर गहरा प्रभाव देखने को मिला है।

 



इन दिनों साइकिल से भारत भ्रमण कर रहे 74 वर्षीय पद्मश्री किरण सेठ
डॉ किरण सेठ दिल्ली आईआईटी में 40वर्षो तक प्रोफेसर रहे हैं.
कोलम्बिया अमेरिका यूनिवर्सिटी से पी एच डी हैं और गांधीजी के सादा जीवन और उच्च विचार के साथ युवाओं को फिटनेस का संदेश दे रहे हैं, वे भारतीय संस्कृति और पुरातन संगीत से युवाओं को जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के इरादे से साइकिल यात्रा कर रहे हैं।15 अगस्त 2022 से दिल्ली से साइकिल यात्रा शुरू कर 19 फरवरी 2023 को कन्याकुमारी पहुंचे और अपनी द्वितीय साइकिल यात्रा के दौरान वे मुंबई से नागपुर ,बिलासपुर होते हुए पामगढ़ 8000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए पहुंच रहें है।पद्मश्री डॉ. किरण सेठ के पामगढ़ आगमन पर चैतन्य महाविद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

साथ ही युवाओं को हेल्थ एवं तथा फिटनेस एवं शास्त्रीय संगीत एवं भारतीय संस्कृति के विषय में संदेश देने के उद्देश्य से साइकिल विथ स्पीक मैके विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। पद्मश्री डॉ. किरण सेठ के पामगढ़ आगमन और उनके स्वागत की तैयारी को लेकर चैतन्य महाविद्यालय परिवार तथा छात्र – छात्राओं में हर्ष व उत्साह व्याप्त है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!