रूडसेटी राष्ट्रीय अकादमी के अध्यक्ष, पद्मविभूषण डॉ. डी. विरेन्द्र हेगड़े पहुंचे आरसेटी रायपुर, प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए

रायपुर. राजधानी रायपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रायपुर में रूडसेट संस्थान और रूडसेटी राष्ट्रीय अकादमी के अध्यक्ष, पद्मविभूषण डॉ. डी. विरेन्द्र हेगड़े का आगमन हुआ। आरसेटी रायपुर में डॉ. हेगड़े द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से आए दो पहिया वाहन मैकेनिक एवं मषरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए।

 



डॉ. हेगड़े ने दो पहिया वाहन मैकेनिक प्रषिक्षण के प्रषिक्षार्थियों को पारंपरिक वाहनों के साथ-साथ तेजी से बढ़ रहे ईलेक्ट्रिकल व्हीकल के बारे में भी अनुभव लेने तथा दक्षता बढ़ाने की बात कही। बलौदाबाजार जिले से मषरूम उत्पादन का प्रषिक्षण लेने आए प्रतिभागियों को श्री हेगड़े ने बाजार की मांग अनुरूप उत्तम व स्वस्थ गुणवत्ता के मषरूम उत्पादन करने तथा उनकी अच्छी पैकेजिंग के लिए ध्यान देने निर्देषित किया। प्रषिक्षार्थियों से मुलाकात के दौरान श्री हेगड़े ने प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उत्तम व्यवहार और नैतिक गुणों को विकसित करने हेतु प्रेरित किया।

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

आरसेटी निरीक्षण के दौरान श्री हेगड़े ने जोरा स्थित आरसेटी के आवसीय प्रषिक्षण संस्थान के भवन, हॉस्टल, प्रयोगषाला, अकादमिक विभाग और भोजनालय का अवलोकन किया। आरसेटी भ्रमण के दौरान स्टेट कंट्रोलर ऑफ आरसेटी श्री अरूण सोनी ने श्री हेगड़े के समक्ष छ.ग. में कार्यरत सभी आरसेटी की उन्नति संबंधित विवरण प्रस्तुत करते हुए भावी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया। आरसेटी निदेशक नवीन सिंह ने डॉ. हेगड़े को संस्थान के बारे में जानकारी दी जिसपर श्री हेगड़े ने संस्थान के बेहतर कौषल विकास के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को जरूरी निर्देष दिया गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

अपने आकस्मिक दौरे में डॉ. हेगड़े के द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं आरसेटी के स्टॉफ को बेहतर काम करके आरसेटी के उद्देष्य को हासिल करने हेतु सुझाव दिया गया। गौरतलब है कि मनोनीत राज्यसभा सदस्य, पद्म विभूशण वरिश्ठ समाजसेवी डॉ. हेगड़े का यह छत्तीसगढ़ राज्य में पहला आगमन था।

डॉ. हेगड़े के आरसेटी निरीक्षण के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के डीआरए दीपक मिश्रा, स्टेट कंट्रोलर ऑफ आरसेटी अरूण सोनी, आरसेटी निदेषक नवीन कुमार सिंह, आरसेटी फैकल्टी कौषल कुमार मिश्रा व राकेष कुमार धोटे, टू-व्हीलर प्रषिक्षक प्रदीप पाठक, मषरूम प्रषिक्षिका श्रीमती नंदनी नायक एवं संस्था के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!