Sakti Big Arrest : नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी सरपंच पति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सरपंच पति को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी सरपंच पति दीवार फांदकर कर नाबालिग बालिका के घर पर घुसा था. नाबालिग बालिका द्वारा शोर मचाने पर आरोपी सरपंच पति भाग गया था.

 



मालखरौदा टीआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि नाबालिग बालिका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की 30 अगस्त की रात्रि 12 बजे डोंगरीडीह गांव के सरपंच पति पंचूराम बंजारे, दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा और नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने लगा. नाबालिग बालिका के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी सरपंच पति पंचूराम बंजारे मौके से भाग गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सरपंच पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (क), 457 पाक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत जुर्म दर्ज किया था और अब सरपंच पति पंचूराम बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!