Sakti News : चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के वायरल वीडियो का मामला, डभरा के थाना चौक के पास भाजपा ने विधायक का पुतला दहनकर किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी 

सक्ती. चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के वायरल वीडियो के मामले में भाजपा ने डभरा के थाना चौक के पास विधायक रामकुमार यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया है. इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई.

 



यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि जिस प्रकार से चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का वीडियो सामने आया है, व्यक्ति को देखते ही समझ आ रहा है कि वह क्या मामला है. छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से कमीशनखोरी और दलाली का काम चल रहा है. इसका साक्षात उदाहरण देखने को मिला है. विधायक, वीडियो की सच्चाई बताने की बजाय भाजपा से सवाल करके बताने को कह रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में जीवन कौशल एवं प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि वीडियो के बारे में जांच कराएं. वीडियो की सच्चाई क्या है, रूपये की गड्डी किस चीज के लिए है ? लाखों के कैश के साथ वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने अपना नैतिक अधिकार खो दिया है और विधायक को अब अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, बीजेपी नेत्री संयोगिता सिंह जूदेव, भाजपा नेता अमृतलाल साहू, कवि वर्मा, खेमेंद्र नायक, आलोक पटेल, शैलेंद्र बंजारे, धर्मेंद्र चंद्रा, रवि पटेल समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!