SS Rajamouli का फिर दिखेगा जादू, बना रहे ऑस्कर टाइप फिल्म, टीजर रिलीज. देखिए..

Made In India: बाहुबली और आरआरआर जैसी धांसू फिल्में देने के बाद एसएस राजामौली एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस बार एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने ऐसी फिल्म बनाने का फैसला किया है, जो सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही बवाल ना काटे, बल्कि सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवार्ड आस्कर को भी अपने नाम करे. जी हां…एसएस राजामौली ने मेड इन इंडिया नाम की फिल्म अनाउंस कर दी है. गणेश चतुर्थी के मौके पर एसएस राजामौली (SS Rajamouli Movies) ने अपनी नई फिल्म की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर रिलीज कर दी है.

 



 

 

 

 

बन रही इंडियन सिनेमा की बायोपिक

 

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

एसएस राजामौली की नई फिल्म मेड इन इंडिया (Made In India Movie), भारतीय सिनेमा जगत की बायोपिक होने वाली है. अब तक भारतीय सिनेमा जगत में कई बायोपिक बनीं लेकिन ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री की ही बायोपिक बनने वाली है. इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी नेशनल अवार्ड विनर नितिन कक्कड़ को सौंपी गई है. तो वहीं प्रोडक्शन मैक्स स्टूडियो के वरुण गुप्ता और शोइंग बिजनेस के कार्तिकेय संभालने वाले हैं.

 

 

https://twitter.com/ssrajamouli/status/1703987495535558742?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1703987495535558742%7Ctwgr%5E48d058b7da1b7b433f0692984f39156b19a83524%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-23718257281989744755.ampproject.net%2F2309011827000%2Fframe.html

 

 

शेयर किया नई फिल्म का टीजर

 

एसएस राजामौली (SS Rajamouli Films) ने गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर अपनी नई फिल्म मेड इन इंडिया का टीजर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है. टीजर के साथ एसएस राजामौली ने लिखा, जब मैंने पहली बार नैरेशन सुना तो इसने मुझे इतना इमोशनल कर दिया, जितना पहले किसी चीज ने नहीं किया. बायोपिक बनाना अपने आप में एक मुश्किल काम है, लेकिन भारतीय सिनेमा के जनक के बारे में कल्पना करना और भी ज्यादा चैलेंजिंग है. हमारे लड़के इसके लिए तैयार हैं. बेहद गर्व के साथ पेश करते हैं ‘मेड इन इंडिया’. बता दें, एस एस राजामौली की आखिरी फिल्म आरआरआर ने ऑस्कर में तहलका मचा दिया था और नाटू-नाटू सॉन्ग के लिए इंटरनेशनल लेवल पर ऑस्कर के साथ कई अवार्ड बटोरे थे.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!