कौन तय करता है KBC के आसान से लेकर कठिन सवाल? पढ़िए  पूरी डिटेल..

शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। अभी तक शो को एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम करने वाला दो कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। इस लिस्ट में जसकरन और जसनिल का नाम शामिल है। दोनों ही 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचकर खेल क्विट कर दिया और 1 करोड़ रुपये के साथ अपने घर लौटे। वैसे आपके मन में भी एक सवाल तो जरूर आता होगा कि आखिर इस शो के सवाल तय कौन करता है?



 

 

 

हर सवाल तय करती है एक खास टीम

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पूछे जाने आसान से लेकर कठिन सवालों के पीछे आखिर कौन है, ये हर कोई जानना चाहता है। कई लोगों को लगता है कि ये सवाल अमिताभ पूछते हैं तो वो ही तय करते होंगे, जब कि ऐसा नहीं है। अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि एक डेडिकेटेड टीम ये काम करती है। शो के मेकर्स ने इस काम के लिए भी लोग तय कर रखे हैं, जो पूरी रिसर्च कर के पहले से ही सवाल तय करते हैं। 1000 रुपये के सवाल से लेकर 7 करोड़ रुपये तक के सवाल तय करना इस टीम का काम है। इसके साथ ही ये टीम रिसर्च कर के सवाल के जवाब के साथ डिस्क्रिप्शन की डीटेल भी तय करती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने विशेष शिविर आयोजित, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना शिविर का मुख्य उद्देश्य

 

 

 

कौन तय करता है केबीसी के सवाल

शो के नियम कायदे भी बैकेंड पर काम करने वाली टीम तय करती है। केबीसी के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु हैं, जिनकी एक खास टीम है, जो अलग-अलग पैमानों को ध्यान में रखकर बारीकी से हर सवाल बनाती है। सिद्धार्थ बसु सिर्फ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रोड्यूसर नहीं बल्कि खुद एक क्विज मास्टर हैं। ऐसे में खुद उनकी नजर पूछे जाने वाले हर एक सवाल पर रहती है। सालों से चल रहे इस शो में हर बार नए सवाल देखने को मिलते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : 'बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी

 

 

 

अमिताभ बच्चन को घर-घर में शो ने दिलाई अलग पहचान

बता दें, सालों से टीवी पर प्रसारित हो रहा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ हमेशा लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। इस शो ने अमिताभ बच्चन को घर-घर में अलग पहचान दिलाई है। हॉटसीट पर बुलाने के उनके अंदाज से लेकर सवाल पूछने के स्टाइल ने लोगों को दीवाना बनाया। सोनी टीवी और सोनी लिव पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन दिखाया जा रहा है। रात 9 बजे से शो प्रसारित होता है।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Prices: वाह! सोना 11,000 रुपये सस्‍ता हो गया, चांदी के दाम 28,000 रुपये गिरे, जानिए 21 मार्च, शनिवार को क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर

error: Content is protected !!