खेत में नेवले से भिड़ने के बाद बच्चे के पालने पर चढ़ गया कोबरा, कमजोर दिल वाले न देखें वीडियो

आपने नेवले और सांप की लड़ाई के किस्से और कहानियां तो सुनी होंगी? लेकिन आज हम आपको इनके बीच की खतरनाक लड़ाई का एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपके भी डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाएंगे, लेकिन वीडियो में आगे किंग कोबरा जो करता है, उसे देखकर यकीनन आपकी भी धड़कनें तेज हो जाएंगी. वीडियो की शुरुआत में गुस्से से तिलमलाते एक सांप को नेवले से लड़ते देखा जाता है, लेकिन अगले ही पल कोबरा बच्चे के पालने पर चढ़ता नजर आता है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं. वीडियो में आगे क्या हुआ वो आप खुद ही देख लीजिए.

 



हैरान कर देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे खेत में पहले कोबरा सांप नेवले से लड़ाई करता नजर आता है और अगले ही पल नेवले के भाग निकलते ही. गुस्से से तिलमिलाया कोबरा घर में लटके बच्चे के पालने में घुस जाता है. वीडियो में आगे खौफनाक नजारा देखने को मिलता है. कोबरा धीरे-धीरे पालने के ऊपर चढ़ते हुए डोरी पर फन फैलाकर खड़ा हो जाता है. इस दौरान वहां एक शख्स डंडा लेकर पहुंचता नजर आता है. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वहां मौजूद कोई अन्य शख्स इस वीडियो को शूट कर रहा होता है. वीडियो में फन फैलाए सांप को देखा जा सकता है और वीडियो इसी पल खत्म हो जाता है. हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां का है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

कोबरा सांप का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को डॉ. प्रशांत नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसे अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 1 मिनट 33 सेकंड के इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया गया है कि, एनसीसी कैंप के दौरान खतरनाक किंग कोबरा सांप को टेंट से दूर रखने के लिए एक टेक्निक बताई गई थी, जिसके तहत टेंट के चारों तरफ चकोर नाली खोदनी होती है, जो एक फुट चौड़ी और एक फुट गहरी होनी चाहिए. ऐसा करने से सांप नहीं आएंगे. हालांकि, जिनका घर खेत में है उन्हें खास सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि बरसात के मौसम में सांप सूखी जगह की तलाश में रहते हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!