Akaltara Big News : फाटक के पास संदिग्ध हालत में मिली सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के खोंड़ फाटक के पास संदिग्ध हालत में व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर अकलतरा पुलिस जांच कर रही है. मृतक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, रेलवे कर्मचारी ने सूचना दी कि खोंड़ फाटक के पास रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में लाश पड़ी हुई है. कर्मचारी को इसकी जानकारी लाश से आ रही बदबू से हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश सड़ी हुई थी. लाश देखकर उसकी उम्र 45 से 50 के बीच बताई गई है और उसकी पहचान नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : महिला नगर सेना का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

फिलहाल, उसकी मौत कैसे हुई है, यह भी पता नहीं चला है. मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के बारे में पता चल सकेगा. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!