KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने 25 लाख के लिए पूछा इतिहास का बेहद कठिन सवाल, क्या आपको पता है इसका जवाब?

नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन चल रहा है। शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। अभी तक शो को एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम करने वाला दो कंटेस्टेंट मिला चुके हैं। इस लिस्ट में जसकरन और जसनिल का नाम शामिल है। बुधवार को अमिताभ बच्चन ने अंबाला, हरियाणा से आए कंटेस्टेंट जीतेंद्र कुमार के साथ मजेदार गेम खेला। सीनियर अकाउंटेंट के पद पर नौकरी करने वाले जीतेंद्र 1 करोड़ के नजदीक तक पहुंच गए।



 

 

 

 

12 लाख 50 हजार का सवाल

1799 में सेरिंगपट्टनम की घेराबंदी के बाद, ब्रिटिश सैनिकों को एक पदक दिया गया था जिसमें एक शेर किस जानवर को रौंद रहा था?

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अहिल्याबाई होलकर की जन्म शताब्दी के अवसर में जीवन पर प्रकाश डालने भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी, सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल रहे मौजूद

 

 

 

ऑप्शन्स

 

A. घोड़ा

 

B. बाघ

C. बारहसिंगा

D. हाथी

 

सही जवाब- B. बाघ

 

 

 

ये सवाल जीतेंद्र कुमार को शायद खेल से बाहर का रास्ता दिखा देता, क्योंकि उन्हें ऑप्शन C ही सही लग रहा था। लेकिन जीतेंद्र ने ऐन मौके पर ऑडियंस पोल लाइफ लाइन ली। जब जनता ने B को बहुमत दिया तो जीतेंद्र ने भी जनता से साथ जाना चुना और वह 12 लाख 50 हजार जीत गए।

 

 

 

 

25 लाख का सवाल

 

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : दतौद में आयोजित समाधान शिविर में पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष कमल पटेल, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि हुए शामिल, हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, राशन कार्ड का किया गया वितरण

इतिहास के सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक, प्रसिद्ध ‘हाउस ऑफ विजडम’ किस शहर में था, जिसे 1258 में मंगोलों ने नष्ट कर दिया था?

 

 

 

ऑप्शन्स

 

A. इस्तानबुल

B. यरुशलेम

C. बगदाद

D. समरकंद

 

सही जवाब- C. बगदाद

 

 

 

इस सवाल का सही जवाब न सूझने पर जीतेंद्र ने वीडियो कॉल वाली लाइफ लाइन चुनी, लेकिन उनके दोस्त भी जवाब नहीं दे सके। इसके बाद जीतेंद्र ने गेम छोड़ने का फैसला किया। लेकिन नियम के अनुसार जब जीतेंद्र ने एक ऑप्शन चुना तो वह इस्तानबुल था, जो गलत जवाब था।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : बीरभांठा के पंचायत भवन में अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर हुए शामिल, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा रहे मौजूद

Related posts:

error: Content is protected !!