Champa Arrest : अधिक आवाज में डीजे साउंड चलाने वाले डीजे संचालक के खिलाफ चांपा पुलिस ने की कार्रवाई, डीजे सिस्टम एवं 2 मालवाहक वाहन जब्त

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने अधिक आवाज में डीजे साउंड चलाने वाले आरोपी डीजे संचालक राजेश कुमार साहू और जगजीवन सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. साथ ही, डीजे सिस्टम एवं 2 मालवाहक वाहन को जब्त किया है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि सिवनी गांव के रानी पारा और अमहापारा में डीजे साउंड अधिक आवाज में चलाया जा रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और अधिक आवाज में डीजे साउंड चलाने वाले आरोपी डीजे संचालक राजेश कुमार साहू और जगजीवन सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है. साथ ही, डीजे सिस्टम एवं 2 माल वाहक वाहन को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Action : निजी खाद दुकान में कृषि विभाग की टीम ने मारा छापा, 360 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट किया गया जब्त

पुलिस ने सक्ती जिला के जर्वे गांव निवासी आरोपी डीजे संचालक राजेश कुमार साहू और जांजगीर चांपा जिला के खोखरा गांव निवासी आरोपी डीजे संचालक जगजीवन सूर्यवाशी को गिरफ्तार किया है और दिनों आरोपियों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 5, 15 के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल
error: Content is protected !!