Janjgir FIR : प्लांट के वेल्डर से गाली-गलौज और घर में घुसकर मारपीट, सिटी कोतवाली थाना में मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव में वेल्डर से गाली-गलौज, मारपीट का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने आरोपी अवधेश कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 452, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



दरअसल, वेल्डर कुमेश्वर कश्यप, घर में था, तभी अवधेश कश्यप उसके घर के सामने आकर गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मना करने पर वह तैश में आ गया और वेल्डर के घर घुसकर उससे गाली-गलौज कर मारपीट की. साथ ही, जान से मारने की धमकी दी. घटना में वेल्डर को चोट आई है. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!