JanjgirChampa Arrest : जुआ खेलने वाले 8 जुआरी गिरफ्तार, पड़रिया दल्हा नर्सरी में खेल रहे थे जुआ

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने जुआ खेलने वाले 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से 1 कार, 2 बाइक और 19 हजार रुपए नगद जब्त किया है, जिसकी कीमत 3 लाख 9 हजार रुपये बताई गई है. 3 जुआरी बिलासपुर जिले से भी जुआ खेलने पहुंचे थे. मामले ने जुआरियों के खिलाफ छग जुआ अधिनियम की धारा 3 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि पड़रिया दल्हा नर्सरी में जुआ का फड़ लगा हुआ है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और बिलासपुर जिले के तीन आरोपी राजकुमार जगत, भीम यादव, दिलीप चंद्राकर, अकलतरा क्षेत्र के परसराम साहू, विनोद सोनझरी, रविशंकर सोनझरी, बलौदा क्षेत्र के प्रभाकर पाटले, अजय साहू को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!