Chhattisgarh: कांग्रेस की टिकट पर कल लगेगी मुहर,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे दिल्ली के लिए रवाना, बैठक में भी होंगे शामिल

रायपुर: कांग्रेस में पहली पहली लिस्ट जारी होने से पहले फाइनल बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो रही है। वहीं कल केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसी बैठक में कांग्रेस की पहली लिस्ट पर मुहर लगेगी। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल CWC की बैठक और CEC की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। शाम को मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होंगे। उसके साथ कुमारी सैलजा भी दिल्ली रवाना होगी।

 



 

 

 

इधर आज स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के पहले चुनाव समिति की एक और बैठक हो रही है। ये बैठक मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे शुरू हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी कुमारी सैलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज, स्पीकर चरणदास महंत मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में प्रत्याशी के नाम पर फाइनल चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस की CWC की बैठक 9 अक्टूबर को होने वाली है। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी कर दी जायेगी।

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

 

 

 

 

इस बीच कांग्रेस के प्रत्याशी की एक लिस्ट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इस लिस्ट में 12 मौजूदा विधायकों के नाम नहीं है, बाकि विधायकों के टिकट को यथावत रखा गया है। रायपुर ग्रामीण, पत्थलगांव, बलौदा बाजार, बिलाईगढ़, जगदलपुर, प्रेमनगर, चित्रकोट, नारायणपुर में नए को मौका दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!