Allu Arjun के गाने पर David Warner ने किया गजब का डांस, पुष्पा भाऊ बनते ही लोगों ने बजाई ताली..

David Warner Pushpa Dance: सोशल मीडिया पर आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी रील्स बनाते हैं। कई बार कुछ रील्स लोगों को काफी अच्छे लगते हैं। वहीं कई बार कुछ रील्स लोगों को नाराज कर जाती है। अलग-अलग समय पर अलग-अलग ट्रेंड्स के आधार पर लोग रील्स बनाते हैं। कई बार ये रील्स इतने वायरल होते हैं कि क्या ही कहना। इस कारण लोगों की फॉलोईंग काफी अच्छी-खासी संख्या में बढ़ जाती है। जब दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा आई थी, उस दौरान पुष्पा फिल्म के अलग-अलग गानों पर खूब रील्स बनाए गए थे। ये रील्स खूब वायरल होते थे, क्योंकि इस फिल्म के गाने और डायलॉग्स दोनों ही शानदार हैं।

 



 

 

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

 

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं डेविड वॉर्नर

 

ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी हैं जिन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं डेविड वार्नर की। डेविड वार्नर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और अपने चहेते सेलिब्रिटियों को भी टैग करते हैं, जिन्हें लोग और सेलिब्रिटी काफी पसंद करते हैं। जब फिल्म पुष्पा आई थी, तो उस दौरान डेविड वार्नर ने अपनी बेटी के साथ मिलकर कई बार पुष्पा के गानों और डायलॉग्स पर रील्स बनाया था, जिसे अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर भी किया था। डेविड वार्नर ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है, जिससे वो वायरल हो गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

 

 

 

https://twitter.com/indiatvnews/status/1718239884132098168?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1718239884132098168%7Ctwgr%5Eff6d58b1af7e16dcd19770f314ce51cb94509fbd%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fviral%2Fnews%2Fdavid-warner-did-an-amazing-dance-on-allu-arjun-song-srivalli-from-pushpa-video-viral-on-google-trending-2023-10-28-997642

 

 

 

 

पुष्पा भाऊ बने डेविड वॉर्नर

 

दरअसल वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच था। इस दौरान डेविड वॉर्नर को फील्डिंग के लिए बाऊंड्री पर तैनात किया था। जब स्टेडियम में फिल्म पुष्पा का गाना ‘श्रीवल्ली’ बजता है तो डेविड वॉर्नर अल्लू अर्जुन के सिग्नेचर स्टेप को फॉलो करने लगते हैं। स्टेडियम में मौजूद दर्शक जैसे ही यह देखते हैं वो चीयर करने लगते हैं और तालियां बजाने लगते हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पुष्पा के किसी गाने पर उन्होंने डांस किया है। इससे पहले ही बीते दिनों एक मैच के दौरान उन्होंने पुष्पा के ही गाने पर डांस किया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!