Janjgir FIR : घर से सामान की हुई चोरी, जांजगीर के भीमा तालाब के पास का मामला, पुलिस ने किया FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के भीम तालाब के पास के सूने घर से चोरों ने सामान की चोरी कर ली है. जिसकी कीमत 15000 बताई जा रही है. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, ज्योति दास मानिकपुरी के पति की तबीयत खराब होने से वह अपने मायके में जाकर रह रही थी. इसी दौरान चोरों ने घर से सामान की चोरी कर ली है, इसकी जानकारी तब हुई, जब महिला के पिता ने घर का दरवाजा खोला, इसके बाद पता चला कि चांदी का पायल और कूलर पंखा सहित अन्य सामग्री की चोरी हो गई है. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!