Janjgir News : जांजगीर के दुर्गा पंडाल में तेज आवाज में डीजे बजाने पर की गई कार्रवाई, डीजे सिस्टम जब्त

जांजगीर-चाम्पा. सिटी कोतवाली पुलिस ने जांजगीर के दुर्गा पंडाल में तेज आवाज में डीजे चलाने पर डीजे संचालक धीरेंद्र कश्यप के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है और डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया है.

 



पुलिस को सूचना मिली कि जांजगीर के दुर्गा पंडाल में तेज आवाज में डीजे बज रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और डीजे को अधिक आवाज में बजता पाया. इसके बाद डीजे संचालक धीरेंद्र कश्यप के खिलाफ जुर्म दर्ज कर डीजे सिस्टम को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!