JanjgirChama Big News : बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या की, आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया, …इस वजह से दिया संगीन वारदात को अंजाम… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के डभराखुर्द गांव में बेटे के द्वारा मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वारदात की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और आरोपी बेटे अनिल पटेल को हिरासत में ले लिया है.

 



दरअसल, डभराखुर्द गांव में 70 साल की बुजुर्ग महिला अवधमती पटेल परिवार के साथ रहती थी. बेटे अनिल पटेल के द्वारा शराब पीने के लिए घर से चावल ले जाया जा रहा था, तब उसकी मां अवधमती पटेल ने आपत्ति की और बेटे को ऐसा करने से रोका तो आरोपी बेटा अनिल पटेल, तैश में आ गया और पहले तो उसने अपनी मां की हाथ-मुक्के से पिटाई की, फिर जमीन पर पटक दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

इससे बुजुर्ग मां अवधमती पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी बेटा अनिल पटेल, मौके से फरार हो था. सूचना के बाद बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है. इधर, पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल पटेल को हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

Related posts:

error: Content is protected !!