JanjgirChampa Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाइवा को मारी ठोकर, हाइवा के हेल्पर को आई गंभीर चोट, ड्राइवर को आई मामूली चोट, अकलतरा क्षेत्र में हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के तरौद चौक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाइवा को ठोकर मार दी. घटना में हाइवा के हेल्पर को गंभीर चोट आई है, वहीं हाइवा के चालक को भी मामूली चोट आई है. मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 337 के तहत FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



दरअसल, संजय कश्यप और हेल्पर दिलू राम कश्यप अकलतरा के मिनी माता चौक की ओर से किरारी के क्रेशर गिट्टी लेने जा रहे थे. इसी दौरान तरौद चौक पहुंचे थे कि जांजगीर से बिलासपुर की ओर जा रहे ट्रेलर के चालक ने लापरवाही एवं तेज गति से चलते हुए हाइवा को ठोकर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

घटना में हाइवा ड्राइवर को भी चोट आई है, वहीं हेल्पर को गंभीर चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रेलर क्रमांक CG10 BN 0221 के ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!