JanjgirChampa Accident : अज्ञात ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, सड़क किनारे पलटी कार, 6 लोग थे सवार, अकलतरा क्षेत्र की घटना

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अमरताल गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को ठोकर मार दी है. ट्रेलर की टक्कर से कार सड़क किनारे पलट गई है. घटना के वक्त कार में 6 लोग सवार थे. राहत की बात रही कि कार में सवार लोगों को मामूली चोट आई है. मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर के ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर ली है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के धौराभाठा गांव के रहने वाले अजय साहू, अपने 5 रिस्तेदारों के साथ नैला आया था, जहां वे सभी कार से गांव लौट रहे थे, तभी अमरताल गांव में बिलासपुर की ओर से आ रही ट्रेलर ने कार को ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी, जिससे कर सड़क किनारे पलट गई.

राहत की बात रही कि बड़ी घटना टल गई है, क्योंकि कार में 6 लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोट आई है. हालांकि, कार क्षतिग्रस्त हो गई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!